UDAYAN MISHRA PRAK... DAYANIDHI MISHRA
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
प्रज्ञा का ललित वितान: उपस्थितयथार्थ से सम्मुख होते हुए उससे परे जाने की जिज्ञासा और अदम्य इच्छा ही उस ’अपूर्व’ को जन्मदेती है जिसे हम सब सृजन कहते हैं। इसका आरम्भ स्वयं में अपर्याप्तता या अधूरेपनके बोध से होता है। आत्मचेतस मनुष्य के लिए इस तरह का बोध एक मथने वाली चुनौती बनजाता है। तब पूर्वापर की चिंता और सातत्य को ढूँढने, पाने, संवारनेऔर पुनः रचने की कशमकश शुरू होती है। भाव जगत में होने वाली यह यात्रा मनुष्य कीसंस्कृति में घटित तो होती है पर वह संस्कृति को भी रचती चलती है। सांस्कृतिक जीवनकी जीवंतता ऐसे ही पारस्परिक आघात संघातों के साथ आगे बढ़ती है। इस विस्तीर्णअनुभव को कहने कहने और व्यापक को पकड़ने के व्याज से परिसीमित करने की चेष्टा मेंहम ’शास्त्र’ और ’लोक’ तथा ’आधुनिकता’ और ’परम्परा’ जैसे भिन्न लगने वाली कोटियाँ बना लेते हैं और उनमें खुद कोइस तरह कैद भी कर लेते हैं मानों ये शाश्वत कोटियाँ हैं। उनके बीच की निरंतरता औरसंवाद की जरूरत सतही समझदारी के प्रयास में खो जाती है और द्वंद्व शुरू हो जातेहैं। मत मतांतर के ऊहापोह को गति देते आज के बौद्धिक विमर्श के दौर में किसी औरढंग की सोच बेढंगी लगती है। इस पृष्ठभूमि में पंडितविद्यानिवास मिश्र आश्चर्य ही लगते हैं कि एक खेमे, विचार मंच या वाद से न जुड़ कर वे एक ओर जहाँ परम्परा और शास्त्रीयनिरंतरता के संवाहक बने यहाँ दूसरी ओर आधुनिकता के भी सार्थक और संवेदनशीलगुणग्राहक भी रहे। यद्यपि आचरण व्यवहार, वेश भूषाऔर अभिव्यक्ति प्रस्तुति आदि की अपनी लीक बनाते मिश्र जी कई लोगों के लिए कालबाह्यलगते रहे पर शास्त्रीय परम्परा के साथ लोक परम्परा में, और परम्परा के साथ आधुनिकता में उनकी गहरी पैठ को नकारनामुश्किल होगा। यह सब निरी बौद्धिक कवायद न होकर एक रसज की संबेदनशील दृष्टि सेउपजी समझ