UDAYAN MISHRA PRAK... DAYANIDHI MISHRA
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
आधुनिक हिंदी कविता : आधुनिक हिंदी काव्य का आरंभ भारतेन्दु हरिश्चंद्र की प्रेरणा से हुआ। हिंदी साहित्य में आधुनिकता का आगमन नवजागरण का परिणाम था। कोरी भावुकता का निषेध कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण में विश्वास, ईश्वर की जगह मानव को तथा आस्था की जगह तर्क को केंद्रीय स्थान मिला। ऐसा नहीं है कि यह सब कुछ अचानक हुआ बल्कि एक प्रक्रिया के तहत हुआ। इस प्रक्रिया को तेज करने तथा आगे बढ़ाने में भारतेंदु तथा महावीर प्रसाद द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यही कारण है कि हिंदी साहित्य के आधुनिक काल और हिंदी नवजागरण का अध्ययन भारतेंदु और द्विवेदीयुगीन साहित्यिक-प्रवृत्तियों के अध्ययन के बिना अधूरा है।आरंभिक कालखण्ड को भारतेंदु के नाम पर भारतेन्दु युग कहा गया। आलोचकों ने भारतेन्दु युग का आरंभ सन 1850 ई0 से माना है। यह वर्ष भारतेंद्र का जन्म वर्ष भी हैं। हिंदी में नवचेतना का विकास और भारतेंदु क्षेत्र उदय साथ-साथ हुआ। दूसरे शब्दों में भारतेंदु हरिश्चंद्र के माध्यम से ही आधुनिक हिंदी काव्य में नव चेतना का प्रस्फुटन हुआ। इसलिए आधुनिक काल का समय भारतेंदु के रचनाकाल से माना जाना उचित है। खड़ीबोली के साथ ही लोकगीतों (लावणी, कजरी, होली, कहरवा, चैती, गजल, बिरहा आदि) के प्रयोग के कारण परंपरागत काव्य को परिवर्तित करने एवं तोड़ने का अवसर मिला और काव्य में नवीनता का समावेश हुआ। : विवेक निरालाAbout the Author: डॉ.दयानिधि मिश्र, संस्थापक’विद्याश्री न्यास’, अब तक 70 से अधिकपुस्तकों का सफल संपादन। ’पंडितविद्यानिवास मिश्र रचनावली 21 खंडों’ के संपादक।