UDAYAN MISHRA PRAK... DAYANIDHI MISHRA
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
हिंदी साहित्य का उदय : अपभ्रंश काल और हिंदी का उदयकाल बहुत समय तक समवर्ती हैं, इसलिए और कि अपभ्रंश साहित्य की भाषा बारहवीं तेरहवीं शताब्दी तक रूढ़ हो चली थी, उसमें नवजीवन लाने के लिए सर्वसाधारण की भाषा उभर रही थी, और अलग-अलग प्रदेशों में इस भाषा के अलग-अलग रूप विकस रहे थे। भाषा रूपों के साहित्यिक विनियोग भी जनकंठ के माध्यम से अनेक प्रकार के हो रहे थे। स्थानीय वीरों की गाथाएँ लोकप्रिय हो रही थीं। सामान्यजन तक पहुँचने की अभिलाषा लिए साधु-संतों की वाणी मुखर हो रही थी। सिद्ध-नाथों की भाषा में नया अटपटापन और पंचमेल रूप प्रकट हो रहा था, जो देशव्यापी चेतना के उदय का प्रमाण है। इन सबसे अलग केंद्रीय भाषा की आकांक्षा भी उदित हो रही थी। दकनी (या दक्खिनी) हिंदी, महानुभाव संप्रदाय की भाषा और साहित्य की पिंगल भाषा-ये सभी रूप इस केंद्रीयाभिमुखता के उदाहरण हैं। जन साहित्य के दो रूपों ने दो अभिव्यक्तियों का आश्रय लिया। प्रेमगाथा, वीरगाथा और लीला प्रबंध के लिए अवधी का रूप ढल रहा था। बारहवीं सदी के उक्ति-व्यक्ति प्रकरण में इस भाषा के उदाहरण मिलते हैं। : पंडित विद्यानिवास मिश्रजिसे हिंदी साहित्येतिहास का आदिकाल कहते हैं वह हिंदी की भाषायी, और साहित्यिक प्रवृत्तियों का भी, उदयकाल है, ’उदयकाल’ इसलिए भी कि ’वीरगाथा काल’ ’चारणकाल’ ’सिद्ध-सामंत काल’ आदि जैसा कोई एक नाम इस काल की सभी प्रवृत्तियों को समेट नहीं पाता। अपने इस उदयकाल में हिंदी को बहुत दूर तक और देर तक अपभ्रंश का साथ मिलता है। कह सकते हैं कि बहुत दूर तक और देर तक साथ-साथ चलकर, अपभ्रंश के दाय को बहुत कुछ बरतते हुए, उसे भरसक सहेजकर और उससे सँवरकर हिंदी अपभ्रंश को विदा करती है, उससे विदा होती है। अपभ्रंश कोई एकरूप भाषा नहीं थी, उसके कई प्रकार थे और उत्तर अपभ्रंश अथवा अवहट्ठ के रूप में भी उसकी ए