UDAYAN MISHRA PRAK... DAYANIDHI MISHRA
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
हिंदी उपन्सायासों की कथा भूमि : साहित्य कालावधि के विस्तार में जन्म पाता है और उस बीच जो भी घटित होता है, उससे रस ग्रहण करता है। अपनी सहज सृजनधर्मी प्रवृत्ति के साथ साहित्य काल की गतिविधि में कल्पनाशीलता के साथ हस्तक्षेप करता है। उसकी रचनाशीलता उसे काल के अतिक्रमण का अवसर देती है. और वह देश-काल के बंधन को फलाँगता रहता है। इसलिए साहित्य केवल समकालीनता का दस्तावेज भर न हो कर उससे टकराते हुए भविष्य के स्वप्न भी देखता चलता है। पृथ्वी से रस ग्रहण करते हुए वृक्ष की तरह साहित्य ऊर्ध्वमुखी चेतना के साथ आगे बढ़ता है और उसकी शाखाएँ-प्रशाखाएँ अनेक दिशाओं में फैलती रहती हैं। साहित्य की यह जीवंतता उसे गरिमा प्रदान करती है।विचार और अनुभव की मानसिक उथल-पुथल शब्दों के परिधान में काव्य, कथा, निबंध, नाटक, उपन्यास आदि विधाओं में प्रकट होती है। भाषा के उपासक अपनी साधना से इन विधाओं को बड़े प्राचीन काल से समृद्ध करते आ रहे हैं। पंडित विद्यानिवास मिश्र हिंदी के ऐसे ही शब्द-शिल्पी थे। यद्यपि निबंध के क्षेत्र में उनको विशेष रूप से स्मरण किया जाता है तथापि उनकी सारस्वत साधना का आयाम बड़ा व्यापक था। उनकी पुण्य स्मृति में स्थापित विद्याश्री न्यास, वाराणसी द्वारा साहित्य के विविध आयामों पर नियमित रूप से विमर्श का आयोजन करता है। गौरतलब है कि हिंदी में उपन्यास रचना की सुदीर्घ परम्परा है और समाज के साथ उसका जुड़ाव कई रूपों में प्रकट होता रहा है। आरम्भिक चर्चा में सर्वश्री अवधेश प्रधान, सदानंद शाही, राम सुधार सिंह, प्रकाश उदय और गिरीश्वर मिश्र ने भाग लिया। तदुपरांत अन्य समालोचकों और वरिष्ठ विद्वानों के साथ चर्चाओं के बीच यह निश्चय हुआ कि ’हिंदी उपन्यासों की कथाभूमि’ को उद्घाटित करने का प्रयास किया जाए। : डॉ. दयानिधि मिश्रAbout the Author: डॉ. दयानिधि म