UDAYAN MISHRA PRAK... DAYANIDHI MISHRA
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
ध्यायेदाजानुबाहुं धृतशरधनुषं बद्धपद्मासनस्थं, पीतंवासोवसानं नवकमलदलस्पर्शिनेत्रं प्रसन्नं।वामांकारूढ़सीतामुखकमलमिलल्लोचनं नीरदाभं, नानालंकारदीप्तं दधतमुरुजटामंडलं रामचन्द्रम्।।श्रीराम की कथा ने मानवी संघर्ष की सभी छटाओं को समेट लिया और मर्यादाओं की स्थापना के प्रतिमान स्थापित किए। भारत के सभी क्षेत्रों और लगभग सभी भाषाओं में राम की गाथा ने जन-जन को आह्लादित किया। भारत की सृजनात्मक मनीषा श्रीराम के माध्यम से प्रकाशित होने लगी। श्रीराम का चरित उपजीव्य हो गया और भक्ति की मंदाकिनी अनेक दिशाओं में बह निकली।।भारत की विविधता में एकता का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि प्रत्येक भारतीय भाषाओं म राम की कथा के रूप में रामायण लिखी गई। कथा सूत्र एक. होते हुए भी सभी अपनी मौलिकता को भी बनाये हुए हैं। सभी भाषाओं में जिन लेखकों ने अपने लेखों व ग्रंथों को समृद्ध किया है उनके प्रति में आभार व्यक्त करत हूँ। ग्रंथ के अंत में पंडित विद्यानिवास मिश्र के तीन लेखों का संकलन किया गया है। जो रामकथ के संदर्भ में अपनी उपादेयता स्वयं प्रतिपादित कर रहे हैं। प्रलेक प्रकाशन के सत्वाधिकारी जितेन्द्र पात्रों के प्रति विशेष आभार कि उन्होंने अस्तव्यस्त को भी व्यवस्थित रूप में देकर ग्रंथ को सुन्दर प्रकाशन किया। : दयानिधि मिश्रप्रभु अवतरेहु हरनि महि भारा : पवित्रता और धर्म-परायणता के उत्कर्ष ’मर्यादा पुरुषोत्तम’ श्रीराम ने समकालीन परिस्थितियों में धर्म के पालन में आ रही विभिन्न अड़चनों और अव्यवस्थाओं को दूर किया। उनके राज्य शासन की परिपाटी और आदर्श सार्वकालिक मानक के रूप में स्वीकृत और समादृत हुए। आज भी ऐसे ’राम-राज्य’ की सघन स्मृति हर कोई मन में बसाए हुए है जिसमें दैहिक, दैविक और भौतिक किस्म के ताप या कष्ट न हों। राजा राम लोक की पीड़