Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
हास्यरसावतार काका हाथरसी ने कविसम्मेलनों में, गोष्ठियों में, रेडियो और दूरदर्शन पर, अर्थात् हर जगह अपने श्रोताओं का मन मोह लिया था। दुनिया का शायद ही कोई विषय उनकी निगाह से चूका होगा।काकाजी के काव्य में हास्य-व्यंग्य की जो झंकार है, उसका पूरा आनंद उठाने के लिए पढ़िए उन्हीं के द्वारा संपादित, देश के शीर्षस्थ 12 कवियों की चुनी हुई कविताओं का अनूठा संकलन ’यार सप्तक’। आप इन कविता ओं को पढ़ते-पढ़ते हँसी से लोटपोट हो जाएँगे।काकाजी के साथ इस संकलन में हैं- अल्हड़ बीकानेरी, अशोक चक्रधर, ओम्प्रकाश आदित्य, जैमिनी हरियाणवी, डॉ. बरसानेलाल चतुर्वेदी, माणिक वर्मा, शैल चतुर्वेदी, सुरेन्द्रमोहन मिश्र, सुरेश उपाध्याय, सूंड फैजाबादी, और हुल्लड़ मुरादाबादी।