Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
काका हाथरसी हास्य के कवि ही नहीं, हास्य ऋषि हैं। उनकी कविताओं के तीन रंग हैं-सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक। इन तीनों ही रंगों में काका जी ने कहीं पर भी साहित्यिक शालीनता और शिष्टता का उल्लंघन नहीं किया है। उनका हास्य गुदगुदाता है, आनंदित करता है, समाज की विसंगतियों का पर्दाफाश करता है, लेकिन किसी को पीड़ा नहीं पहुँचाता। उनके हास्य में मौलिकता, सहजता और सामाजिक चेतना की त्रिवेणी प्रवाहित है। काका की कविताओं को पढ़ने का अर्थ है हास्य की निर्मल धारा में अवगाहन। तो प्रस्तुत है काका की हास्य से परिपूर्ण रचनाओं का यह सुंदर गुलदस्ता ’काका शतक’