Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
युगपुरुष पंडित जवाहरलाल नेहरू बीसवीं सदी के एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिनकी नीतियों की सराहना तत्कालीन विश्व के सभी राष्ट्र प्रमुखों ने की। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई। नेहरू जी ने अपनी दूरदर्शी विदेश नीति से वैश्विक दृष्टिकोण को एक नई दिशा दी और दुनिया को हिंदुस्तान की अहमियत बताई। उन्हें उनकी विकास नीतियों और वैज्ञानिक सोच के कारण ’आधुनिक भारत का निर्माता’ कहा जाता है। बच्चों से विशेष प्रेम के कारण वे ’चाचा नेहरू’ के नाम से जाने जाते थे, और उनकी अचकन पर लगा लाल गुलाब उनकी पहचान थी। उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि विदेश दौरों पर उन्हें देखने के लिए अपार जनसमूह स्वतः ही उमड़ पड़ता था।