Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
पुस्तक में ऐसी बहुत सारी रंग-बिरंगी, मनमोहक कहानियाँ हैं, जिनमें नन्ही, नटखट बालिकाओं की चुलबुली हँसी है तो मीठी मुस्कानें भी, जो हर किसी को मोह लेती हैं। और ऐसी चंचल शरारतें तो हैं ही, जिन्हें देखकर मम्मी-पापा, दीदी सब हँस पड़ते हैं। ऐसे में उनके भीतर भी एक मीठी गुदगुदी तो जरूर ही होती होगी। पर साथ ही इनमें बालिकाओं की छोटी-बड़ी उलझनें, समस्याएँ और परेशानियाँ भी हैं, जिन्हें वे किसी से कह नहीं पातीं। ये कहानियाँ नन्ही, नटखट बालिकाओं की उन उलझनों और समस्याओं की तह तक भी जाती हैं, और बड़े ही प्यार से उन्हें सुलझा देती हैं। साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की राह भी सुझाती हैं।