Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
सच की उड़ान ईमान मेरी ज़िंदगीहर इंसान के अंदर एक घर है और उस घर में एक पक्षी। घर है आपका दिल, पक्षी है आपकी ईमानदारी।यह किताब दिल का ताला खोलने की चाबी है। जब आप साहस से उसे खोलते हैं तो भीतर बैठा ईमानदारी रूपी पक्षी अपने पंख फैलाकर साहसिक उड़ान भरता है। साहस का अर्थ डर का न होना नहीं बल्कि डर के बावजूद सही रास्ता चुनना है। ईमानदारी का मतलब केवल सच बोलना नहीं बल्कि अपने मूल्यों और ज़मीर (विवेक) के अनुसार जीना है।इस किताब में आप जानेंगे-कैसे ईमानदारी रिश्तों में भरोसा बढ़ाकर खुशियाँ लाती है?कैसे सच्चाई का सामना कर आत्मविश्वास बढ़ाना है?कैसे ईमानदारी हमारे मन को हल्का, सच्चा और स्वतंत्र बनाती है?कैसे सच बोलने से आपके अंदर आत्मसम्मान बढ़ता है?कैसे हम 101 अनावश्यक झूठ बोलने से बचें?अब सवाल सिर्फ इतना है, क्या आप दिल का ताला खोलने की हिम्मत रखते हैं? ’ईमानदार ज़िंदगी मेरी है’ कह सकते हैं? यदि हाँ तो उठाइए यह किताब, जो आपके चरित्र और भविष्य को बदलने की क्षमता रखती है।