Librería Samer Atenea
Librería Aciertas (Toledo)
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Donde los libros
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
शुभ यात्रा भारत में प्रकाशित होने वाला संभवतः कहानियों का ऐसा पहला संग्रह है जो सड़क-सुरक्षा पर केंद्रित है I सड़क दुर्घटनाएँ बहुत भयानक होती हैं, लेकिन इनकी सच्चाई से बचा नहीं जा सकता I सड़क दुर्घटनाओं पर प्रकाशित साहित्य आमतौर पर शैक्षणिक अध्ययन या तकनीकी रिपोर्ट और कभी-कभार बाल-कथाओं के रूप में ही मिलता है I इस बहुत ही गंभीर और प्रासंगिक विषय को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत करने का यह अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें कुछ जाने-माने और कुछ उदीयमान लेखकों की कहानियाँ शामिल की गयी हैं Iइन कहानियों की शैली एक दूसरे से काफ़ी अलग है I कुछ में असहाय पीड़ितों की बदकिस्मती भरा रुदन सुनाई देता है तो कुछ में सख़्त नैतिकता का संदेश निहित है I कुछ में उन दुर्घटनाओं का भयावह चित्रण है जिन्हें लेखकों ने देखा या कल्पना की I कुछ कहानियों में आशा और नेकी की भी झलक मिलती है I इन कहानियों का मकसद भयभीत करना नहीं, बल्कि पाठकों को झकझोरना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है I इसकी हर कहानी पाठकों पर प्रभाव छोड़ेगी और उन्हें सोचने तथा अमल करने के लिए भी प्रेरित करेगी I