Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
क्या कारण है कि भारत में आज भी युवा अपनी क्षमताओं का सही प्रयोग नहीं कर पाते हैं और मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन के अभाव में प्रतिभाएं निखरने से पहले ही दम तोड़ रही हैं। भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। आज आवश्यकता है जामवंतों की, जो कि इन हनुमानों को अपनी शक्ति का अहसास करा सकें कि प्रत्येक किशोर छात्र के अंदर टॉपर बनने की क्षमता है। वह भी प्रत्येक परीक्षा में टॉप कर सकता है तथा सफल छात्र बनकर अपना और अपने माता-पिता तथा कुल का नाम रोशन कर सकता है। इसके लिए आवश्यकता है जोश दिलाने की, उत्साह में वृद्धि करने की तथा सकारात्मक सोच द्वारा प्रेरणा प्रदान करने की।भारत के युवा इस पुस्तक को पढ़कर पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे तथा अपने जीवन को सफल करेंगे। अपनी छिपी हुई शक्तियों को पहचानेंगे और चिन्तन, मनन द्वारा एकाग्रता को साधकर अपने जीवन को सफल करेंगे, तो मैं समझेंगा कि मेरी मेहनत सफल हो गई और मेरे प्रयास सार्थक रहे।