Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
पैंतीस भाषाओं में पाँच मिलियन से ज़्यादा प्रतियाँ प्रकाशन मेंअपना संतुलन खोए बिना और किसी से धोखा खाए बिना व्यक्तिगत एवं पेशेवर विवादों पर सौदेबाज़ी करने का एक सरल और सार्वभौमिक तरीका।गेटिंग टू यस आपको हर तरह के संघर्ष से निपटने के लिए आपसी सहमति बनाने की एक ऐसी संक्षिप्त, चरण-दर-चरण और प्रमाणित रणनीति उपलब्ध कराती है, जो हर पक्ष को पारस्परिक रूप से स्वीकार्य हो फिर चाहे उस संघर्ष में बच्चे, उनके अभिभावक, पड़ोसी, बाँस, कर्मचारी, ग्राहक, कॉरपोरेशन, किराएदार राजनयिक या कोई भी अन्य व्यक्ति शामिल हो। पारिवारिक स्तर से लेकर, व्यावसायिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली हर प्रकार की सौदेबाजी और संघर्षों का निपटारा करनेवाले समूह ’हार्वर्ड निगोसिएशन प्रोजेक्ट’ के कार्य पर आधारित ये किताब आपको बताती है कि:लोगों और समस्याओं को अलग-अलग कैसे रखें:पोजिशन के बजाय हितों पर ध्यान केंद्रित कैसे करें;दोनों पक्षों को संतुष्ट करनेवाले विकल्प तलाशने के लिए मिलकर काम कैसे करें; औरआपसे अधिक शक्तिशाली लोग, जो नियमों के अनुसार चलने से इंकार कर देते हैं और गंदी चालें’ चलते हैं, उनसे मौदेबाजी कैसे करें।मैंने आज तक सौदेबाजी के बारे में जितनी भी किताबें पढ़ी हैं, ये उनमें से सर्वश्रेष्ठ किताब है। जो व्यक्ति अपने दोस्तों, अपनी आय और अपनी संपत्ति को बनाए रखना चाहता है, उसके लिए भी ये किताब उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उस राजनेता के लिए, जो संसार में शांति बनाकर रखना चाहता है।~ जॉन केनेथ गैलवेय