Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
महात्मा गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के महाप्रतापी क्षत्रिय राजा शुद्धोधन के यहाँ उनकी पत्नी महामाया के गर्भ से हुआ था। महात्मा गौतम बुद्ध को विश्व के प्राचीनतम बौद्ध धर्म के प्रवर्तक के रूप में माना जाता है। बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और दर्शन है। वर्तमान में बौद्ध धर्म संसार के कई देशों में फैला हुआ है। महात्मा गौतम बुद्ध को सिद्धार्थ तथा शाक्य मुनि भी कहा जाता है। उन्हें भगवान विष्णु के दस अवतारों में से नवाँ अवतार माना जाता है। बौद्ध धर्म के मानने वाले लोगों की संख्या वर्तमान में पैंतीस करोड़ से भी अधिक है; इसीलिए यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।