Bruce Patton / Douglas Stone / Sheila Heen
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
अब नए अध्यायों के साथचाहे हमें बुरा प्रदर्शन कर रहे किसी कर्मचारी से निपटना हो, बच्चों की परवरिश या रुपए-पैसे जैसे मसलों पर अपने जीवनसाथी से असहमति जतानी हो, किसी जिद्दी ग्राहक के साथ सौदीबाज़ी करनी हो या फिर किसी को सिर्फ ’न’ कहना हो अथवा किसी से ’मुझे माफ करना’ या ’मैं तुमसे प्रेम करता हूँ’ कहना हो, हर रोज हम ऐसी ही कई कठिन बातचीतों से बचने की कोशिश करते हैं। भले ही हम कितने भी सक्षम हों, कभी-कभी ऐसी बातचीतें हम सभी को करनी पड़ती है, जो हमारी चिंता और हताशा का कारण बन जाती हैं।यह किताब आपके लिए सचमुच सहायक सिद्ध हो सकती है। पंद्रह सालों की रिसर्च पर आधारित कठिन बातचीत आपको कम तनाव और अधिक सफलता के साथ अपनी सबसे कठिन बातचीतों से निपटने का कदम-दर-कदम रास्ता दिखाती है। इसे पढ़कर आप सीखेंगे किःहर कठिन बातचीत की अंतर्निहित संरचना को कैसे समझें।जो कहा जा चुका है और जो अब तक अनकहा है, उसका महत्त्व कैसे समझें।सामनेवाले को बचाव की मुद्रा में आने के लिए उकसाए बिना कठिन मुद्दे कैसे उठाएँ।अपनी और उनकी तीव्र भावनाओं का प्रबंधन कैसे करेंसामनेवाले की प्रतिक्रिया की परवाह किए बिना अपना संतुलन कैसे बनाकर रखें।रोजमर्रा की जिंदगी के अनुभवों से लैस, कठिन बातचीत एक ऐसी किताब है, जिसे आप सशक्त और व्यावहारिक परामर्श के लिए बार-बार पढ़ेंगे।’बात चाहे आपकी बेबीसिटर की हो या फिर आपके सबसे महत्वपूर्ण ग्राहक की, क्या यह किताब कठिन और संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने का प्रभावी रास्ता दिखाने का अपना वादा पूरा करती है? जी हाँ, यह अपना वादा पूरा करती है।’ - न्यू यॉर्क टाइम्स