Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
अधिकार से ज्यादा कर्तव्य महत्त्वपूर्णः हर व्यक्ति अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहता है, उसे अच्छा भी लगता है, लेकिन जब कर्तव्यों की बात आती है तो बहुत कम लोग ही उसमें रुचि ले पाते हैं। उपन्यास सम्राट ’मुंशी प्रेम चन्द’ का कहना है- 'संसार में सबसे बड़ा अधिकार सेवा और त्याग से प्राप्त होता है।' यह बिलकुल सही है कि जब तक आप में सेवा और त्याग की भावना नहीं होगी तब तक आप किसी से कुछ भी प्राप्त करने के अधिकारी नहीं बन सकते हैं।महात्मा गांधी ने कहा है- 'अधिकारों का सच्चा स्रोत कर्त्तव्य है। यदि हम सब अपने कर्तव्य पूरे करें तो अधिकारों को ढूंढने कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। कहने का आशय है कि आप अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और सजग हैं तो आपके अधिकारों का भी प्रयोग समय-समय पर होता रहेगा।.