Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
सामान्यत: धर्म और दर्शन के सन्देश को जटिलता के साथ इस तरह पेश किया जाता है, जिससे युवा पीढ़ी के लिए उसे खुद से रिलेट कर पाना मुश्किल हो जाता है. सूचना बमबारी के दौर में, सनातन के नाम पर बिना सोर्स के ऐसे-ऐसे मैसेजेज वायरल किए जा रहे हैं, जो सनातन के एसेंस को ही बिगाड़ देते हैं. ऐसे में यह पुस्तक प्रामाणिक ग्रंथों के श्लोक को कोट करते हुए सनातन के सन्देश को युवा पीढ़ी के सामने लाने की एक कोशिश है. यह नई पीढ़ी पर सनातन ग्रंथों को पढ़ने का कोई नैतिक बोझ भी नहीं डालती. यह बस सप्रमाण उन तथ्यों को सामने लाती हैं, जिसे पढ़ कर आज के युवा अपने करियर, अपने रिलेशनशिप, अपने समाज-राष्ट्र के लिए एक सचेत, सजग, सूचित निर्णय आसानी से ले सकते हैं. यह पुस्तक आपको नए जमाने की जरूरत के हिसाब से, सनातन ज्ञान-परंपरा से परिचित कराती है. इस पुस्तक में लिखी गयी कहानियों को पढ़ कर आप, कम से कम अपने करियर और डे-टू-डे लाइफ की समस्याओं को आसानी से एड्रेस कर सकते हैं. इस पुस्तक में आज के समय के इश्यूज को एड्रेस करने वाली कहानियाँ है. आप धर्म के कर्मकांड मार्ग या भक्ति मार्ग के बजाए, इन कहानियों में समाहित ज्ञानमार्ग (सन्देश) को समझिये और उसे खुद से रिलेट करने की कोशिश कीजिये. निश्चित ही, आप देखेंगे कि ये कहानियाँ कैसे आपके आत्म-बल, निर्णय प्रक्रिया को बेहतर बनाती है.