Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
प्यार एक नशा है, प्यार एक जुनून है। प्यार ना रंग देखता है, ना रूप, ना उम्र और ना मज़हब, बस देखता है सामने वाले का पागलपन, कि वह आपको पाने के लिए पागलपन की किस हद तक जा सकता है। प्यार एक तपस्या है, अगर फल जाए तो आबाद कर देता है और छल जाए तो बर्बाद। प्यार खुद को हार कर दूसरे को जीतने की कला है। मोहब्बत समर्पण है, दिल का दर्पण है, मोहब्बत कुर्बानी है, एक किरदार के लिए रची गई पूरी कहानी है। मोहब्बत एक ऐसी भूलभुलैया है, जिसमें खोना हर किसी का ख्वाब होता है, मोहब्बत वह ख्वाब है जिससे हर एक आशिक अपने सिरहाने रख कर सोता है। मोहब्बत वह है जिसमें सारी दुनिया समा जाए, मोहब्बत वह है जो काफिर को भी आजमा जाए। मोहब्बत में या तो इंसान डर जाते हैं या अड जाते हैं और जो अड जाते हैं वो इतिहास को अपने नाम कर जाते हैं.... लैला-मजनू, हीर-रांझा, देवदास-पारो, राधा-कृष्ण......... वर्ष 2018 में राजनीतिक विज्ञान से ऑनर्स करने के दौरान नोवेल शादी का सपना का सृजन हुआ। जिसे अनेकों पुरस्कार और पाठकों का आपार स्नेह मिला। अब राजनैतिक विज्ञान से मास्टर्स करने के दौरान वर्ष 2020 में प्रस्तुत है कविता संग्रह तेरे नाम का.....