Librería Samer Atenea
Librería Aciertas (Toledo)
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Donde los libros
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
पुस्तक की शीर्षक कथा ’तेरहवां पृष्ठ’ को कदाचित् लघु उपन्यास की संज्ञा देना अनुचित न होगा। इसका कथ्य यथार्थ और कल्पना के ताने-बाने से निर्मित तो है ही, ’सस्पेंस’ से भरपूर है। कानपुर के परेड के पटरी बाजार में बड़े मियां की किताबों पर अचानक हाथ लगने वाली एक जीर्ण-क्षीण पुस्तक के पन्ने कथानायक को अपने सम्मोहन - जाल में बांधकर क्या-क्या शीर्षासन कराते हैं, इसे पढ़ना अपने आपमें एक कौतुक है। किसी तिलस्मी दुनिया में पांव धरने से कम जादुई लोक नहीं है यह । रहस्य - रोमांच का एक अद्भुत समन्दर इसके शब्द - शब्द में हिलोरें ले रहा है। एक बैठक में स्वयं को पढ़ा लेने का गुण ही इसे अन्य कथा - सृष्टियों से अलग, अभिनव और अनूठा बना देता है।