Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
मानवीय व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से बाजार में अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं। लेकिन प्रख्यात लेखक गिरीश पंकज द्वारा लिखी गई पुस्तक ’स्वर्णिम जीवन के अनमोल टिप्स’ एक अलग किस्म की कृति है, जिसमें उन्होंने बेहतर जीवन कैसे बने, इस हेतु कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफल तो हो सकता है लेकिन उसका जीवन कितना सार्थक है, इस पर विचार-मंथन होना चाहिए। लेखक विभिन्न विषयों के माध्यम से नई पीढ़ी को बेहतर राह सुझाते हैं। जैसे करियर के मामले में वे कहते हैं कि जो मन के अनुकूल हो, उसका चयन करके हमें आगे बढ़ना चाहिए। अपने कर्म से हमें ऐसी छवि बनानी चाहिए, जिससे उनका और उनके कुल का नाम रोशन हो। सभी के जीवन में बाधाएँ आती हैं लेकिन उनसे जूझने का आत्मविश्वास ही सफल नागरिक बनाता है। जीवन जगत में आने वाले बहुत से मुद्दों पर लेखक ने अड़तीस अध्यायों के जरिए जो चिंतन पेश किया है, उसको पढ़ने के बाद विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि हरेक पाठक का जीवन और निखर कर उभरेगा।