Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
मानस कुमार राय की कहानियाँ’ सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पृष्ठभूमि से जुड़े पूर्व सैनिक मानस कुमार राय द्वारा रचित एक संवेदनशील, रहस्यमयी और विचारोत्तेजक कहानी संग्रह है। यह पुस्तक जीवन के यथार्थ, सामाजिक ताने-बाने और मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती है।इस संग्रह की कहानियाँ पाठक को अंत तक बाँधे रखती हैं:तारे जमीन परः यह सवाल उठाती है कि क्या कभी-कभी माता-पिता भी अपने बच्चों को पहचानने में चूक कर बैठते हैं?खोज एक परछाई कीः एक पिता की रहस्यमयी यात्रा, जहाँ सवाल यह है कि क्या वे उस परछाई को ढूंढ पाएँगे या वह हमेशा के लिए गुम हो जाएगी?द बिग पजल सॉल्व्ड बाय एन आर्मी मैनः एक फौजी के साहस और सूझबूझ की गाथा-क्या वह जटिल उलझन को सुलझाकर अपना बदला पूरा कर पाता है?एक तो उसकी इनकम ऊपर से उसके दिन कमः प्यार और षड्यंत्र के बीच के द्वंद्व को दर्शाती कहानी, जहाँ पाठक सोच में पड़ जाता है कि जीत किसकी होगी।बागवान मैं तेरे बगीचे काः एक आत्मीय रचना जो पाठक से सीधा संवाद करती है-क्या हम भी इस कहानी के किरदार हैं?3K-? कौन, कैसे और क्योंः एक सस्पेंस से भरी कहानी, जो पाठक को चुनौती देती है कि क्या वे कहानी खत्म होने से पहले असली गुनहगार का पता लगा पाएँगे?सैन्य अनुभव, पारिवारिक मूल्यों, रहस्य और सामाजिक यथार्थ का यह अद्भुत मिश्रण पाठकों को न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि जीवन को एक नई दृष्टि से देखने के लिए प्रेरित भी करता है।