Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
इस संस्करण के तैयार करने में मुख्य ध्यान इस बात पर रखा गया है कि यह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो । इसलिए बहुत-से लंबे विवरण और चर्चाएं जो स्कूल-जीवन में विशेष उपयोगी नहीं हो सकतीं, आत्मकथा में से कम कर दी गई हैं । दक्षिण अफ्रीका का सत्याग्रह-संबंधी कुछ भाग, जो मूल ’आत्मकथा’ में विस्तार-भय से छोड़ दिया गया था, दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह के आधार पर इस संस्करण में जोड़ दिया गया है।गांधीजी के प्रयोग और उनके विचार मानव-जीवन को उदात्त बनाने वाले हैं । अतः इनकी उपयोगिता सर्वकालिक और सार्वदेशिक है। हमारे बाल और युवक विद्यार्थियों के लिए तो यह और भी महत्त्व की है; क्योंकि भारत के नवनिर्माण की जिम्मेदारी उन्हीं पर है और उन्हें इस भारी) दायित्व के योग्य अपने को बनाना है । पुस्तक की भाषा इतनी सरल और विषय इतने रोचक हैं कि बालक और युवा सब आसानी से समझ सकते हैं।