Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
कभी-कभी साधारण होना ही उस व्यक्ति को असाधारण लोगों की श्रेणी में खड़ा कर देता है। आज मेरी नजर में एस.पी. चौहान भी असाधारण व्यक्तियों की श्रेणी में शुमार हैं क्योंकि वे साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर नशे के खिलाफ असाधारण आवाज उठाते हैं। वे साधारण व्यक्ति होते हुए भी असाधारण विचारों को संजोते हैं। वे साधारण गांव व समाज में असाधारण अलख जगाते है। वे साधारण जीवन जीते हुए असाधारण आर्थिक विकास करते हैं। वे साधारण शब्दों में अपनी बेटियों को असाधारण पत्र लिखते हैं। वे साधारण संस्थाओं को जोड़कर एक असाधारण सामाजिक मंच का निर्माण करते हैं।