Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
गुंजन तनेजा सौंदर्य उद्योग की एक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हैं, जिनके पास प्रशिक्षण, सैलून प्रबंधन और उत्पाद विकास का 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ’भारती तनेजा की आल्प्स सैलून एंड एकेडमी’ की स्थापना की और एक ही वर्ष में 50 फ्रेंचाइज़ी सेंटर्स सफलतापूर्वक शुरू किए। दिल्ली स्थित अपनी फैक्ट्री में वह स्वयं स्किन और हेयर केयर उत्पादों का निर्माण भी करती हैं।उन्होंने महज दो घंटे में 345 मेकअप कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और कॉमनवेल्थ एशिया मेकअप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। गुंजन बॉलीवुड सितारों के साथ काम कर चुकी हैं, आईआईटी मद्रास सहित कई संस्थानों के लिए ब्यूटी कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार किया है, और मिस इंडिया व बीएंडडब्ल्यूएसएससी जैसी प्रतियोगिताओं में जज रह चुकी हैं। वे एनएसटीसी इंडिया की सीओओ भी रही हैं, जहां उन्होंने 800 से अधिक सैलून के लिए एसओपी बनाए और तमिलनाडु व कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर कई परियोजनाएं संचालित कीं।हावर्ड विश्वविद्यालय से रेटोरिक लेखन में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने भारत की पहली सैलून प्रबंधन पर आधारित पुस्तक श्रृंखला लिखने का सपना पूरा किया है।सैलून मैनेजमेंट और सैलून रिटेल मैनेजमेंट पुस्तकों के बाद यह तीसरी कड़ी उन्नत रणनीतियों पर केंद्रित है, जो सैलून व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक है।इसमें हाई-एंड सेवाओं की पेशकश, डायनामिक प्राइसिंग, स्टाफ उत्पादकता, टेक्नोलॉजी का लाभ, और क्लाइंट वेंडर रिलेशनशिप जैसे विषयों को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया गया है। असंतुष्ट ग्राहक को कैसे संभालें, मिस्ट्री शॉपिंग से ऑडिट कैसे करें, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को व्यवसाय में कैसे अपनाएं -ये सभी विषय पुस्तक को बेहद उपयोगी बनाते हैं।हैप