WAHEEDA HUSSAI... NEELAM SAXENA CHANDRA
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
’कविता कवि की कल्पना की उड़ान होती है, उसकी संवेदनाओं की जुबान होती है| जिसका मस्तिष्क में मंथन हो और जो दिल से कही जाए वो ही कागज़ पर उतरकर कवि की पहचान बनती है!’ ’शजर की छाँव तले - The Poets Scribble’, कुछ ऐसे ही भावों को लेकर अपने पाठकों के सम्मुख उपस्थित है, जिसमें देश और दुनिया के अगल-अलग हिस्सों के कवियों ने अपनी भावनाओं को कविता का स्वरूप देकर प्रस्तुत किया है| कहीं जीवन की सच्चाई है तो कहीं कल्पना की उड़ान है, कहीं भौतिकता है तो कहीं आध्यात्मिकता का पुट है, कहीं प्रेम है तो कहीं विषाद है - मानव जीवन के सभी पहलुओं और सभी रसों का इस संकलन में एक मनोरम संगम है| इस संकलन का द्विभाषीय (हिन्दी व अंग्रेज़ी) होना इसे अनूठा बना रहा है और कविता प्रेमियों के समक्ष कविताओं का एक खूबसूरत इंद्रधनुष प्रस्तुत कर रहा है|