Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
राजनीति से राजीव रत्न गांधी को विरक्ति-सी थी। वे स्वच्छंद जीवन जीने के आदी थे, तभी तो वे आकाश की ऊंचाईयों में वायुयान उड़ाते थे। लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें देश की राजनीति के ’कॉकपिट’ में बिठा दिया और यहां भी उन्होंने अपने पेशे से पूरी ईमानदारी बरती और देश को प्रगति के आकाश में परवान चढ़ाया। उनका कहना था- ’मैंने एक सपना देखा है, महान भारतवासियों का सपना, जो आत्मविश्वास के साथ, भविष्य की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। मैं एक ऐसे भारत का सपना देखता हूं, जो अपने को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट सिद्ध करता है।’ यह पुस्तक उन्हीं के महान जीवनदर्शन पर आधारित है। इसके माध्यम से पाठक और अधिक निकट से राजीव गांधी के जीवन-वृत्त के दर्शन कर सकते हैं।