Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
मानसिक उलझनों और तनाव से ग्रस्त रसिका ने यह आशा भी नहीं की थी कि एक चुनौती उसके जीवन को परिवर्तित कर सकती है। पुस्तकालय आना भी उसके लिए एक चुनौती की पूर्ति मात्र ही था। न तो उसकी पढ़ने में ही कोई रूचि थी और न कुछ जानने में। लेकिन एक बार जो उसने पुस्तकों के संसार में प्रवेश किया तो जैसे उसमें ही समाती चली गई। कभी स्वयं को उसमें खो बैठती तो कभी फिर पा लेती - एक नए रूप में। कैसे कुछ कहानियों ने एक हठी एवं कठोर युवती को पिघलाकर एक नया आकार दिया कि जब वह निकली तो उसके पास वे उत्तर भी थे जिनके प्रश्न उसने कभी पूछे भी नहीं थे? अशान्त मन से आत्मान्वेषण तक की यात्रा का साक्षी है यह पुस्तकालय।