Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
यह पुस्तक केवल पन्नों का पुलिंदा नहीं है, बल्कि यह एक पत्रकार की नज़रों से देखा गया वह बिहार है जो अब आँखें झुकाकर नहीं, बल्कि गर्व से मरीन ड्राइव की चकाचौंध रोशनी में रात के दो बजे भी बेखौफ टहलता है । अमलेश जी ने अपनी लेखनी से उस विश्वास को शब्द दिए हैं, जो आज हर बिहारी के मन में है ।
'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' केवल एक बुनियादी ढांचे के निर्माण की कहानी नहीं है, बल्कि यह बदलते और उभरते बिहार का एक जीवंत दस्तावेज़ है । वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू ने इस पुस्तक के माध्यम से पटना के ’लोकनायक जेपी गंगा पथ’ (जिसे मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है) को एक रूपक के रूप में इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए चहुंमुखी विकास को रेखांकित किया है ।