Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
भयमुक्त जीवनइंसान अपने अज्ञान में बहुत सारी प्रार्थनाएँ करता है, ईश्वर से बहुतसे वरदान माँगता है। लेकिन सबसे बड़ा वरदान क्या हो सकता है - दौलत का? अमर होने का? सिद्धि का? शक्ति प्राप्ति का...? नहीं, ये वरदान तो संकीर्ण बुद्धि के प्रतीक हैं। सबसे मुख्य, सर्वश्रेष्ठ वरदान है ’भय से मुक्ति का वरदान’ अभय वरदान, जो भय से मुक्ति दिलाता है। भय से पूर्ण मुक्त हम तब हो सकते हैं, जब हम अपने अंदर उस स्थान पर पहुँच गए, जहाँ पर दुनिया का कोई विकार पहुँच नहीं सकता (वह स्थान तेजस्थान है)। यह वरदान सिर्फ भय से मुक्त नहीं करता बल्कि जीवन की हर समस्या का समाधान है।अभय वरदान उन्हीं को मिलता है, जो जानते हैं कि सबसे बड़ा वरदान अभय वरदान है। इस वरदान के सामने, दौलत का वरदान फीका है। अमर होने का वरदान गौण है। सिद्धि और शक्ति का वरदान तुच्छ है।