Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
मन की सिलवटें नीना महाजन द्वारा लिखित एक ऐसा कहानी संग्रह है, जो मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक विसंगतियों और अंतर्मन के अनछुए कोनों को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ पाठकों के सम्मुख रखता है। जैसा कि शीर्षक से ही स्पष्ट है, इस संग्रह की प्रत्येक कहानी पाठक को जीवन की उन गहराइयों में ले जाती है, जहाँ समाज की कड़वी सच्चाई और मनुष्य के संघर्ष का सीधा साक्षात्कार होता है।इन कहानियों में नारी के त्याग, ममता और उनकी मानसिक स्थिति का गहरा चित्रण किया गया है। एक नारी अपने जीवन में कई भूमिकाएँ निभाती है-कभी बेटी, कभी पत्नी, तो कभी माँ के रूप में वह स्वयं को खपा देती है। एक दबे मन की सिसकी की गूंज कैसी होती है, उसके मन में धीरे-धीरे खालीपन कैसे जमा हो जाता है, वह सबके लिए है पर उसका कोई नहीं... ऐसे ही कई अनकहे भावों को शब्दों के माध्यम से इन कहानियों में उकेरने का विनम्र प्रयत्न किया गया है।