Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
लच्छूजी ने अपनी वाणी की कष्ट देते हुए एक जोरदार आवाज लगाई, 'देवता' आवाज लगाने भर की देर थी। लच्छू के देवता के उच्चारण के साथ ही एक देवता का तत्काल प्रभाव से अवतरण भी हो गया। परिधान कुर्ता-धोती...हसोड़ व्यक्तित्व...। लच्छूजी ने अपने पाजामें की नाड़े के पास से एक चाभी निकाली और गोल-मटोल से दिखने वाले धोतीधारी देवता को सौंपते हुए कहा 'देवता जरा इन्हें ’सनम बेवफा’ वाला कमरा दिखा के लैयो। बत्ती जला के तसल्लीबक्स होके कोठरी का चारो कोना दिखा देना। जरको हड़बड़ी ना दिखाना।'