Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
कुछ खट्टे मीठे पल रेनू जैन द्वारा रचित एक ऐसी पुस्तक है जिसमे जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को सुन्दर भाषा और निराले अंदाज़ में माला में मोतियों की तरह पिरोया गया है। यह पुस्तक बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस पुस्तक की कहानियों से हम न सिर्फ अपने जीवन के अनुभवों को महसूस कर पाते हैं बल्कि कुछ सीख भी अवश्य मिलती है। यह पुस्तक रोचक चित्रों से सुसज्जित है जो इसे और भी मनोरंजक बना देते हैं। राजा रानी और पशु पक्षियों की कहानियों से अलग ये कहानियां हमें हमारे जीवन का ही एक हिस्सा लगने लगती हैं।इस पुस्तक की प्रत्येक कहानी जीवन के मूल्यों का सार है। आज कल के युग में जब बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी मनोरंजन के लिए मोबाइल लैपटॉप जैसे यंत्रों पर निर्भर है , यह पुस्तक एक अच्छा विकल्प है।