Chanchal Sharma / Dilip Pandey
Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
खुलती गिरहें’ उपन्यास में पांच अलग-अलग स्त्री किरदार हैं जो अपनी धुन में दुनिया के सामने अपने होने के अहसास को मजबूत कराती हुई दिखाई देती हैं | उनकी जिंदगी की उधेड़बुन, उनकी जद्दोजहद, उनके अस्तित्व का संकरे पिंजरों की कैद से छूटकर बाहर निकलना और अपना आसमान तथा अपनी दिशा तय करना-सब कुछ उपन्यास में बहुत बारीकी से अभरता है | हर जीवन-प्रसंग एक औरत में बहुत कुछ तोडना भी है, जोड़ता भी है | मुश्किलों से भरे जीवन में जब भी लगता है कि हिम्मत जवाब दे रही है तो कभी अवनि, कभी धरा, कभी गोमती, कभी वसुधा, कभी देवयानी का किरदार हमारे सामने आ जाता है और जीने की इच्छा फिर से जाग जाती है | दरअसल, यह किताब एक उम्मीद है, दोस्ती से भरा एक हाथ है और हजारों अनकही कहानियों का सामने आना है |