Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
ऐसे समय में जब प्रेम के अभाव में दुनिया वीरान होती जा रही है और फूल गुंचों में खिलने से हिचकने लगे हैं, ख्वाब आंखों में पड़े-पड़े ज़र्द हो रहें और माँयें अपने बच्चों के जवान होने की दुआ मांगने से डर रहीं, प्यार की एक नर्म दस्तक, बारिश की पहली फुहार, एक मीठा-सा पैगाम है जयश्री रॉय का नवीनतम प्रेम कहानी संग्रह ’ज़ून, जाफ़रान और चाँद की रात’! इस संग्रह में शामिल प्रेम की गहरी संवेदना से ओत-प्रोत ग्यारह प्रेम कहानियाँ प्रेम के अलग-अलग रूप, तेवर और आस्वाद की ग्यारह वानगियाँ हैं जिन्हें पढ़ते हुए पाठक कुछ समय के लिए ज़रूर एक ऐसी दुनिया में जा बसेंगे जहाँ नफ़रत और हिंसा का अंधर नहीं, प्यार के खूबसूरत, मीठे बयार बहते हैं। घुटन और अवसाद के माहौल में ताज़ा हवा के झोंके-सी यह प्रेम कहानियाँ पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनुपम उपहार साबित होंगी, इसका पूरा विश्वास है।