Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
महात्मा गांधी का नाम भारत के इतिहास में अमर है। उन्होंने देश को अंग्रेजों के हाथों से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हें भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है। भारतवासी प्यार से उन्हें ’बापू’ के नाम से पुकारते हैं। गांधी जी ने अहिंसा और सत्य पर चलने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया जिससे देश को आजादी दिलाने वालों की सोच बदल गयी। इससे देश को आजादी प्राप्त करने में मदद मिली। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले महात्मा गांधी के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।
सुभाष चन्द्र बोस भारत की आजादी के संघर्ष के क्रांतिकारी नायक थे। उन्होंने अपने साहस और लड़ाकू तेवर से अंग्रेजों को आश्चर्यचकित कर दिया। देश को आजादी दिलाने के क्रम में उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया और उसका नेतृत्व भी किया। उनकी फौज ने अंग्रेजों के अलावा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध में भाग लिया। उनके भाषण बहुत प्रेरणादायी होते थे जिससे प्रभावित होकर लोगों ने कुर्बानी दी। उनके शब्द-’तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ आगे चलकर राष्ट्रीय नारा बन गया। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले सुभाष चन्द्र बोस के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।