Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दुनिया एक महान वैज्ञानिक के रूप में जानती है। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। इसके अतिरिक्त वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नॉलाजी (IIST) के चांसलर पद पर रहे। देश के इस महान व्यक्तित्व को भारत का सर्वोच्च सम्मान ’भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है। प्रेरणादायी भूमिका के कारण उन्हें भारत के ’मिसाइलमैन’ की भी उपाधि मिली। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।
स्वामी विवेकानन्द हिन्दू धर्म के महान प्रचारक थे। पूरी दुनिया में हिन्दू दर्शन, वेद और योग की अलख जगाने का श्रेय स्वामी जी को जाता है। उन्होंने हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य स्वामी विवेकानन्द दो प्रमुख संगठन रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ के जनक रहे। विवेकानन्द ने देशवासियों में एकता और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले स्वामी विवेकानन्द के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।