Librería Samer Atenea
Librería Aciertas (Toledo)
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Donde los libros
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दुनिया एक महान वैज्ञानिक के रूप में जानती है। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। इसके अतिरिक्त वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नॉलाजी (IIST) के चांसलर पद पर रहे। देश के इस महान व्यक्तित्व को भारत का सर्वोच्च सम्मान ’भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है। प्रेरणादायी भूमिका के कारण उन्हें भारत के ’मिसाइलमैन’ की भी उपाधि मिली। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।
सुभाष चन्द्र बोस भारत की आजादी के संघर्ष के क्रांतिकारी नायक थे। उन्होंने अपने साहस और लड़ाकू तेवर से अंग्रेजों को आश्चर्यचकित कर दिया। देश को आजादी दिलाने के क्रम में उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया और उसका नेतृत्व भी किया। उनकी फौज ने अंग्रेजों के अलावा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध में भाग लिया। उनके भाषण बहुत प्रेरणादायी होते थे जिससे प्रभावित होकर लोगों ने कुर्बानी दी। उनके शब्द-’तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ आगे चलकर राष्ट्रीय नारा बन गया। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले सुभाष चन्द्र बोस के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।