Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
राष्ट्रीय महत्व के विचारोत्तेजक विषय पर लिखने वाले देश के अग्रणी लेखकों मे पंकज के. सिंह की यह नवीनतम रचना हैं। इसमें शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन विश्लेषण किया गया है। केवल बेहतर शिक्षा द्वारा ही भारत विश्व की प्रथम पंक्ति के विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल हो सकता है, अतः शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान को विस्तार देने के लिए एक सुविचारित कार्य योजना के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। इस दिशा में विधायिका, कार्यपालिका, न्यायालय, प्रशासन, नागरिक समाज, शिक्षक, अभिभावक तथा नई पीढ़ी को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। पंकज के. सिंह राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बारीक समझ रखते हैं। उनके व्यापक चिंतन और विशद अनुभव के कारण नियमित रूप से राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाले उनके लेख बेहद पठनीय एवं तथ्यपूर्ण होते हैं। पंकज नियमित रूप से देश के सभी महत्त्वपूर्ण समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लिख रहे हैं। इनके तीन हजार से अधिक लेख, कॉलम और विचार प्रकाशित हो चुके हैं। लेखक की पूर्व में प्रकाशित पुस्तकों ’समर्थ भारत’, ’भारतीय विदेश नीति’ और ’स्वच्छ भारत समृद्ध भारत’ को संपूर्ण देश में बेहद पसंद किया गया है।