Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
राकेश गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ’हिंदू संस्कृति’ हमारी गौरवशाली विरासत, सभ्यता और प्रतीकों पर आधारित एक प्रामाणिक कृति है । यह पुस्तक हिंदू धर्म के दार्शनिक पहलुओं, जैसे सत्य की खोज और मोक्ष प्राप्ति के मार्गों को गहराई से समझाती है ।इसमें वेदों, पुराणों, सोलह संस्कारों और विभिन्न धार्मिक प्रतीकों जैसे स्वास्तिक और ओम् के वैज्ञानिक व तार्किक महत्व पर प्रकाश डाला गया है । लेखक ने मंदिर, अतिथि सत्कार, गोदान और त्योहारों जैसे विषयों के माध्यम से भारतीय जीवन पद्धति के उन ’अनमोल मोतियों’ को संजोया है, जो हमें आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं । यह पुस्तक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को समझने का एक सशक्त माध्यम है ।