Librería Samer Atenea
Librería Aciertas (Toledo)
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Donde los libros
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
डॉ. हिलाल बदायूँनी हिंदुस्तान के मशहूर नाज़िमे मुशायरा हैं और मुशायरों व कविसम्मेलनों के संचालन में बहुत प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय हैं । मुशायरों में आपकी हाज़िर जवाबी, अंदाज़े बयान तमाम सोशल एकाउंट्स पर देखने को मिलता है । आपकी अदबी ख़िदमात के लिए देश प्रदेश के कई अहम ऐज़ाज़ात से नवाज़ा जा चुका है । ’ गुफ़्तगू चाँद से ’ आसान अल्फ़ाज़ में उन तमाम साहित्य प्रेमियों के लिए संकलित की गई है जो देवनागरी लिपि लिखने व पढ़ने में आसानी महसूस करते हैं । ये किताब आपकी ग़ज़लें , नज़्में , क़त’आत व मुतफररिक़ात का संकलन है जिसमें जदीद मौज़ूआत और ज़िंदगी की हक़ीक़त को शामिल किया गया है । आपकी कई म्यूज़िक एलबम्स भी मार्केट में मौजूद हैं जिन्हें देश के मशहूर गायकों ने अपनी आवाज़ दी हैं । आप आर्टिस्ट्स वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं एवं आपकी अन्य किताबों की श्रृंखला में ताबानी , नूर से अनवर तक एवं सिलसिला भी प्रमुख हैं ।