Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को अयोध्या में हुआ था। उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। राममनोहर लोहिया ने अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया। देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें से एक थे राममनोहर लोहिया। लोहिया राष्ट्रीयता के सजग प्रहरी थे। वे हिन्दू राष्ट्र, सिख राष्ट्र, मुस्लिम राष्ट्र, ईसाई राष्ट्र नहीं चाहते थे, उन्हें वांछित थी देश की एकता। गुटनिरपेक्ष नीति को भी वे राज्य की कसौटी पर परखना चाहते थे। वे कहते थे अपने देश की, अपने राज्य की रक्षा करना सबसे बड़ा कर्तव्य है।