Librería Samer Atenea
Librería Aciertas (Toledo)
Kálamo Books
Librería Perelló (Valencia)
Librería Elías (Asturias)
Donde los libros
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
यदि इंग्लिस्तान से पूछा जाए कि तुम भारतवर्ष का छिन जाना सहन कर सकते हो या शेक्सपियर का? तो वह बेखटके उत्तर देंगे, भारतवर्ष का! परन्तु मैं कहता हूँ कि यदि हिन्दुओं से पूछा जाए कि तुम संसार पर अपना राज्य चाहते हो अथवा कृष्ण का जीवन-चरित्र? तो प्रत्येक हिन्दू उत्तर देगा कि हम कृष्ण के सम्मुख संसार के साम्राज्य को तुच्छ समझते हैं क्योंकि कृष्ण संसार के साम्राज्य से अधिक मूल्यवान् हैं और भारतवासियों को उसकी अधिक आवश्यकता है। कृष्ण, पश्चिमी पण्डितों के कथनानुसार भारत का और हिन्दू-विद्वानों की सम्मति में संसार का, सबसे महान् पुरुष हैं। उसका जीवन मनुष्य जीवन के प्रत्येक अंश पर प्रकाश डालता है और प्रत्येक मनुष्य को सफलता के मार्ग का पता देता है। उसका तर्क मस्तिष्क को इस प्रकार वश में कर लेता है, जिस प्रकार प्रेम हृदय को बांध लेता है। इस भावपूर्ण पौराणिक उपन्यास में श्रीकृष्ण की जीवनी, उनकी शिक्षा और राजनीतिक ज्ञान का वर्णन है।