Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
अनुवाद इतिहास को सिद्ध करने का सबसे बड़ा मंत्र हैं। श्रुति परंपरा से ही अनुवाद का अंकुर हुआ होगा क्योंकि गुरु-शिष्यों ने अपने शिष्यों को उनकी अपनी सरल भाषा में भाष्य समझाया होगा। इसके बाद अनुवाद एक परंपरा बन गई और वर्तमान में यह विधा न केवल साहित्य को आत्मसात करने में सहायक है अपितु यह किसी भी राष्ट्र के समुचित व्यवहार को सविस्तार समझने में सहायक है। वैदिक साहित्य से लेकर वर्तमान साहित्य सहित सभी विधाओं की पुस्तकों के देसी-विदेशी भाषाओं में अनुवाद की उपलब्धता ने पश्चिमी देशों में भारतीय ज्ञान परंपरा का विस्तार संचार और संवाद करने का अवसर प्रदान किया।