Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
जीवन अनुभवों, भावनाओं, संघर्षों और संबंधों का समुच्चय है। इन्हीं अनुभूतियों की सहज, सरल और सजीव अभिव्यक्ति है यह कविता-संग्रह। इस पुस्तक में संग्रहित प्रत्येक रचना न केवल मेरे हृदय की अनुभूतियों का स्वरूप है, बल्कि समाज, परिवार और जीवन के विभिन्न रंगों को भी उकेरने का एक विनम्र प्रयास है।इन कविताओं में कहीं एक माँ की ममता झलकती है, तो कहीं बेटी की कोमल मुस्कान। कहीं नारी के स्वरूप का सशक्त चित्रण है, तो कहीं स्वाभिमान की बुलंद पुकार। कभी आतंकवाद के विरुद्ध आक्रोश है, तो कहीं ''होली'' की रंग-बिरंगी मधुरता। आत्मविश्लेषण से लेकर आत्म-साक्षात्कार तक की यात्रा, रिश्तों की गहराई से लेकर सामाजिक विसंगतियों तक की परख - यह संग्रह विविध आयामों से जीवन को समझने का निमंत्रण है।''शिक्षा'', ''प्रेम'', ''विश्वास'', ''मौत'', ''मतलब'', ''प्रकृति'', ''पुस्तक'', ''युवा'' जैसे विषयों पर लिखी कविताएँ केवल भावनात्मक ही नहीं, विचारशील भी हैं। कुछ रचनाएँ आत्मकथ्यात्मक हैं - जैसे ''मेरा बेटा'', ''छोटा बेटा'', ''जीवनसाथी'', ''कई दिनों के बाद...'', जिनमें मेरे निजी जीवन की झलक पाठकों को मिलेगी।इस संग्रह का उद्देश्य केवल कविता प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि पाठकों के मन को स्पर्श करना, उन्हें सोचने पर विवश करना और उन्हें अपने जीवन से जोड़ पाना है। यदि मेरी कोई भी रचना किसी एक पाठक के मन को भी प्रेरित या प्रभावित कर सके, तो मैं अपने लेखन को सार्थक मानूँगी।मैं हृदय से आभारी हूँ उन सभी पाठकों की, जो मेरी इन कविताओं से जुड़कर अपने विचार साझा करेंगे। अंत में यही कहना चाहूँगी - यह संग्रह केवल मेरे शब्दों का संकलन नहीं है, यह मेरी आत्मा की स्याही से लिखा एक भावनात्मक दस्तावेज़ है।