Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
प्रेम क्या है ? समझाना बहुत ही मुश्किल है ; लेकिन अगर आप उस एहसास को जी रहे हैं तो समझना शायद आसान होता है। कहते हैं कि प्रेमी, पागल और कवि एक से ही होते हैं ; जो अपनी बनायी दुनिया में जीते हैं, दुनियावी कायदे-कानूनों से परे। ऐसी ही ख़ूबसूरत दुनिया की सैर पर चलते हैं ; प्रेम गली की सैर पर। ऐसी गली जो बड़ी ही टेढ़ी-मेढ़ी है ; लेकिन लगती भली और अपनी सी। इस गली के वाशिंदों की प्रेम कहानियाँ अनोखी भी हैं ; अजीब भी हैं ; प्यारी भी हैं ; दुखद भी हैं ; सुखद भी हैं। कुल मिलाकर ज़िन्दगी के सभी रंगों से सरोबार है। मैंने जो भी देखा, महसूस किया उसे अपनी लेखनी के माध्यम से आप लोगों तक पहुँचाने की छोटी सी कोशिश है ; यह मेरी पहली पुस्तक। उम्मीद है ; इस हसीं गली की सैर शायद आपको भी किसी पुरानी यादों की गली में ले जाए।