Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
मानवीय मूल्यों, सामाजिक एकता, प्रेम और प्रकृति के प्रति समर्पित केदारनाथ अग्रवाल प्रगतिशील काव्य-धारा के सुप्रसिद्ध कवि हैं। वे सहज और सरल कवि हैं। उनकी रचनाएँ अपने समय के जीवन को चित्रित करती हैं और समाज की विषमताओं पर तीखा व्यंग्य करती हैं। उनकी भावगत सहजता और भाषा-शैली पाठकों के मन को मोह लेती है। गहरी जीवन-आस्था के इस कवि की कविताओं में जीवन के प्रति प्रेरणा है।केदार जी के अनुसार अपनी प्रकृति, अपने परिवेश और अपने समाज से जुड़े रहना ही मानव-धर्म और सच्चा जीवन है। जब तक हम अपने चारों ओर के पर्यावरण से जुड़ाव महसूस करते हैं और उससे हमारा द्वंद्वात्मक सरोकार बना रहता है, तब तक हम संजीदगी से जीवित रहते हैं।केदारनाथ की कविता युग की एक बुलंद आवाज़ है। समाज और प्रकृति उनकी कविताओं के वर्ण्य विषय हैं, और उनकी दृष्टि यथार्थपरक तथा संवेदना से ओतप्रोत है। उनकी कविताएँ श्रमिक और मज़दूर वर्ग की विभिन्न स्थितियों को खुलकर सामने रखती हैं; उन्हें पढ़कर शोषित वर्ग की दयनीय दशा की प्रत्यक्ष अनुभूति होती है। इनमें प्राकृतिक सौंदर्य और प्रकृति का मानवीकरण भी दिखाई देता है। उनकी कविताओं का शिल्प कथ्य के अनुरूप है और उनका चिंतन कालजयी है, क्योंकि उनमें समाज में व्याप्त विसंगतियों, विद्रूपताओं और पाखंडवाद पर करारी चोट है तथा क्षरित होते सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखने की प्रेरणा है। इस प्रकार केदारनाथ अग्रवाल का साहित्य-चिंतन और साहित्य-सृजन अनेक दृष्टियों से प्रासंगिक है। उनके चिंतन के केंद्र में समाज है, और इस समाज में आत्मनिष्ठा तथा प्रसन्नता का संचार उन्होंने प्रकृति के भिन्न-भिन्न स्वरूपों के माध्यम से किया है।यह पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल के काव्य-संग्रह ’फूल नहीं रंग बोलते हैं’ में प्रकृति-चेतना का अध्ययन है