Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
`लोकमन की आवाज’ की कविताएं किसी शोर में नहीं, गाँव के भीतर की धीमी धड़कन में जन्मीं हैं। ये उन्हीं पलों से निकली हैं जहाँ गाँव की पगडंडियों पर चलती हुई आवाज़ें, मिट्टी की खुशबू, खेतों की खामोशी, चूल्हे की आँच, माँ के हाथ की रोटी की महक, और बचपन की निश्छल हँसी एक साथ साँस लेती है। इन पंक्तियों में गाँव की लोकछटा, रिश्तों की गर्माहट और जिंदगी के छोटे संघर्षों की गूँज है। यह संग्रह किसी एक आवाज़ का बयान भर नहीं, बल्कि उन सब लोगों की साझा अनुभूति है जिनकी बातें अक्सर अनसुनी रह जाती हैं।ये कविताएं किसी मंच की चमक-दमक के लिए नहीं लिखी गईं, बल्कि उन इंसानों के लिए हैं जो रोजमर्रा के संघर्ष में भी अपनी इंसानियत बचाए रखते हैं।लोकमन की आवाज़ किसी एक व्यक्ति की आवाज़ नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी अनुभूति है। यह संग्रह पढ़ते हुए अगर आपको अपने गाँव की गली याद आ जाए, अपने लोगों की महक याद आ जाए या अपने ही दिल की कोई चुप बात सामने आ जाए, तो यही इस किताब की सबसे बड़ी जीत होगी। - मेवा लाल लखीमपुरी