Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
छोटे झूठ,बड़ी मुसीबतें!- एैडी, हम्पी, गोरजी, डीजे और ऐजे को एक नई दोस्त मिलती है - नैन्सी। नैन्सी मस्त है और उसके साथ सबको खूब मज़ा आता है। एक दिन, वह उन सबको एक विशेष काम से ले जाती है - सर्पों के जादुई नागमणी पत्थर को ढूँढने का काम! वे सब उसके पीछे-पीछे जंगल के ऐसे हिस्से में जाते हैं जिसके बारे में उन्हें आज तक पता नहीं है।क्या उन्हें जादुई पत्थर मिलता है? उनके साथ वहाँ क्या होता है? क्या उनका विशेष काम पूरा होता है? एक बार इस मज़ेदार कहानी के पन्नों में डुबकी लगाओ और खुद पता लगाओ। एक अजनबी ख़तरा- एैडी, गोरजी, ऐजे, डीजे और हम्पी को चौकलेट बहुत अच्छी लगती है। एक दिन, टिक और टौक नाम के दो अजीब प्राणी, उन्हें स्वादिष्ट चौकलेट खाने के लिए देते हैं। वे लोग टिक और टौक को पहले कभी नहीं मिले। लेकिन चौकलेट को कैसे मना किया जा सकता है? क्या वे चौकलेट खाते हैं? फिर उनके साथ क्या होता है? घटनाओं से भरी इस कहानी को पढ़ कर देखो!