Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
GEN REVOLUTION एक ऐसी पुस्तक है जो जनरेशन ज़ेड की बदलती सोच, भूमिका और संभावनाओं को राजनीति, समाज, शिक्षा और लोकतंत्र के संदर्भ में समझने का प्रयास करती है। यह पुस्तक भारत और विश्व में हो रहे सामाजिक, राजनीतिक, तकनीकी और आर्थिक परिवर्तनों के बीच युवा पीढ़ी की भूमिका, चुनौतियों, अवसरों और जिम्मेदारियों पर विचार प्रस्तुत करती है। यह उस पीढ़ी को समझने का प्रयास है जिसने डिजिटल तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बीच अपना जीवन देखा है तथा आर्थिक संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, तीव्र तकनीकी विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे व्यापक परिवर्तनों का सामना किया है।पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्र चिंतन, संवैधानिक मूल्यों के सम्मान और राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह युवाओं को केवल वर्तमान परिस्थितियों के दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक और लोकतांत्रिक बदलाव के सक्रिय भागीदार के रूप में देखने की दृष्टि प्रस्तुत करती है। इसका केंद्रीय विचार है- 'युवा केवल भविष्य के उत्तराधिकारी नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माता भी हैं।'सौरभ वर्मा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के ग्राम परसौहां से आते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में स्थित पं. राम बरन सरस्वती शिशु मंदिर, परसौहां से आरंभ हुई, जहाँ से उनके शैक्षिक जीवन की नींव पड़ी।उन्होंने माध्यमिक (मैट्रिक) शिक्षा संकट मोचन इंटर कॉलेज, करिया बझना से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन (KNICE), लालडिग्गी, सुल्तानपुर से प्राप्त की।वर्तमान में वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), मैदान गढ़ी, नई दिल्ली से बी.ए. (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान की पढ़ाई कर रहे हैं।सोशल मीडियाInstagram: @v.saurabhhX (Twitter): @vsaurabhvvermaFacebook: Saurabh Verma