Librería Samer Atenea
Kálamo Books
Librería Elías (Asturias)
Librería Kolima (Madrid)
Librería Proteo (Málaga)
समाज में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने में हमें ये अहसास ही नहीं होता कि कब हम एक भ्रमजाल में किसी मकड़ी की तरह फंसते चले जाते है।धर्म परिवर्तन के विषय में चर्चा करते करते ये समझ नहीं पाए कि कब एक नए क़िस्म के जेहाद में उलझते चले गए।सुरक्षा के नाम पर लिंग परिवर्तन एक माया जाल की तरह किशोरावस्था को सम्मोहित करने लगता है। कभी सोचा नहीं कि कब एक नए षडयंत्र ने जन्म ले लिया। वो जो पुरुष तथा स्त्री की शाब्दिक परिभाषा से परे है, हमारे किताबी ज्ञान की परिधि में कहीं चिन्हित नहीं है।यह पुस्तक किसी एक व्यक्ति की नहीं, उस व्यवस्था की कथा है जो पहले शिकार बनाती है और फिर उसी शिकार को शिकारी बनने पर मजबूर करती है।यह किताब सवाल पूछती है- क्या पीड़ा और भय नैतिकता सिखाते हैं, या सत्ता और लिंग से संबंधित संघर्ष? क्या सुरक्षा के लिए अपने अस्तित्व में परिवर्तन उचित है?शिक्षा के क्षेत्र में 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाली लेखिका ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत एक प्राथमिक शिक्षिका के रूप में की और अपनी कर्मनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा सतत सीखने की प्रवृत्ति के बल पर पदोन्नति प्राप्त कर सफलता के पद पर अग्रसर है। नवाचार, सृजनात्मक सोच और नए प्रयोग उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान हैं। शिक्षा, संवेदना और सृजनशीलता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके लेखन में स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है।